नेशनल लॉ डे अवार्ड के लिए महाधिवक्ता का चयन
महाधिवक्ता विनोद पोद्दार को कानून के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए 'नेशनल लॉ डे अवार्ड' दिया जाएगा।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 06:41 AM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 06:45 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, रांची। महाधिवक्ता विनोद पोद्दार को कानून के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए 'नेशनल लॉ डे अवार्ड' दिया जाएगा। इस बात की जानकारी अंतरराष्ट्रीय काउंसिल ऑफ जूरी और ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिश सी अग्रवाल ने दी।
पोद्दार को 25 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पूर्व यह पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, डॉ शंकर दयाल शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, एचडी देवेगौड़ा, आईके गुजराल, पीवी नरसिंहा राव आदि को मिल चुका है। इस पुरस्कार के लिए चयन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विनोद पोद्दार को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पोद्दार ने झारखंड का मान बढ़ाया है।
हेमलाल मुर्मू होंगे लिट्टीपाड़ा से भाजपा उम्मीदवार
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें