Move to Jagran APP

Simdega Corona Update: सिमडेगा में आज फिर मिले 34 कोरोना मरीज, 24 घंटे में 64 नए मामले

Simdega Corona News. सभी पॉजिटिव मरीज प्रवासी बताए जा रहे हैं। इस तरह से अब तक सिमडेगा में कोरोना के कुल 96 मरीज हो गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 02:49 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 11:11 PM (IST)
Simdega Corona Update: सिमडेगा में आज फिर मिले 34 कोरोना मरीज, 24 घंटे में 64 नए मामले
Simdega Corona Update: सिमडेगा में आज फिर मिले 34 कोरोना मरीज, 24 घंटे में 64 नए मामले

रांची, जेएनएन। सिमडेगा जिले में कोरोना विस्फोटक की स्थिति बनती जा रही है।शनिवार को जिले में अब

loksabha election banner

तक में सर्वाधिक 32 मरीज मिले। विदित हो कि एक दिन पूर्व भी जिले में 30 केस मिले थे।इस प्रकार जिले में अब तक कुल मरीजों की संख्या 96 हो गई है। जिनमें से 19 को अस्पताल  से छुट्टी देते हुए होम क्वारंटाइन में भेजा गया है। वहीं अभी भी 77 सक्रिय केस हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि जिल से अभी दो जगह रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसमें रिम्स एवं इटकी जांच केन्द्र से शनिवार को 16-16 केस सामने आए। कुल मिलाकर जिले में 32 केस शनिवार को सामने आए। विदित हो कि जिले में अकेले जून महीने में 81 केस सामने आए हैं। जबकि  अप्रैल-मई महीने में कुल 15 केस सामने आए हैं। इधर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने से जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा दी है।

हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें अधिकांश सभी मरीज क्वारंटाइन सेंटर में थे। इधर मरीजों की बढ़ती संख्या से पूर्व से कोविड अस्पताल बीरू में भी जगह फुल हो गई है। यहां 50 लोगों के लिए जगह निर्धारित है। ऐसे में विभाग ने अब विकल्प के रूप में बीरू में ही  गुरुकुल केन्द्र में काेरोना मरीजों के नया वार्ड बनाया है। इधर  कोरोना मरीजों की संख्या में इफाफा होने से आम जन भी आशंकित हैं। हालांकि बाजार में अभी लोगों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। लोग शारीरिक दूरी का पालन करने एवं मास्क लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं।

सात प्रदेशों से लौटे थे कोरोना के नए 32 मरीज

सिमडेगा जिले में शनिवार को मिले कोरोना के 32 मरीज महाराष्ट्र, केरला, उत्तर प्रदेश,  दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा से आए थे। इन सभी मरीजों को ब्लॉक क्वारंटाइन में रखा गया था। पॉजिटिव मरीजों में महाराष्ट्र के मुंबई से सर्वाधिक 13,थाने से 5, पुणे से 3, गुजरात के सुरत से 1, अहमदाबाद से 3,  केरल के त्रिसुर से 1, हरियाणा के थारी से 1, दिल्ली से 1, नई दिल्ली से 2 तथा कर्नाटक के बेंगलुरु से 2 लोग शामिल हैं।

झारखंड के सिमडेगा जिले से 32 कोरोना मरीजों के मिलने की सूचना आ रही है। सभी पॉजिटिव मरीज प्रवासी बताए जा रहे हैं। इस तरह से अब तक सिमडेगा में कोरोना के कुल 96 मरीज हो गए हैं। जिले में प्रवासियों के आने के बाद से लगातार कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी सिमडेगा में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए थे। ये सभी प्रवासी हैं। बाहर से आने के बाद सभी को क्‍वारंटाइन में रखा गया था। इसके बाद इनके सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया था।

अबतक कुल 96 मरीज  मिले

सिमडेगा जिले में शनिवार को फिर 32 व्यक्तियों का मेडिकल जांच रिपोर्ट में कोविड-19 पाॅजिटिव पाया गया है। सभी पॉजिटिव मरीज पुरुष हैं। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी  कुंवर सिंह पाहन एवं सिविल सजर्न डॉ. पीके सिन्हा के द्वारा मरीजों को कोविड वार्ड में आइसोलेट करने की कार्रवाई जा रही है। विदित हो कि नए मरीजों में बानो प्रखण्ड से 05, जलडेगा से 02 एवं केरसई से 01 व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनकी उम्र 15 से 38 वर्ष के बीच है। ये सभी मरीज प्रवासी ही हैं, जिन्हें क्वारंटाइन में रखा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.