ऑनलाइन शॉपिंग पेमेंट के चक्कर में उड़ाया 62 हजार
रांची : ऑनलाइन शॉपिंग में पेमेंट करने के चक्कर में साइबर अपराधियों ने सुमित कुमार नामक पु
By Edited By: Published: Mon, 26 Feb 2018 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Feb 2018 12:33 PM (IST)
रांची : ऑनलाइन शॉपिंग में पेमेंट करने के चक्कर में साइबर अपराधियों ने सुमित कुमार नामक पुलिसकर्मी का 62 हजार रुपये उड़ा लिए है। सुमित खूंटी थाना में सहायक पुलिस के पद पर कार्यरत हैं। वह रांची के इंद्रपुरी रोड- 9 में रहते हैं। घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे की है, जबकि मामले की जानकारी रविवार को सुखदेवनगर थाने को दी है। इस मामले में सुमित कुमार ने सुखदेवनगर थाने को लिखित शिकायत दी है। इधर, सुखदेवनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ::::::::::::::::::::: क्लब फैक्ट्री से सुमित कर रहे थे खरीदारी पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार शनिवार की सुबह सुमित कुमार क्लब फैक्ट्री नामक ऑनलाइन शॉपिंग से नाइक कंपनी का जूता खरीदे थे। सुमित को पेमेंट ऑनलाइन करना था, इसलिए उसने कंपनी के कर्मचारी को बैंक से संबंधित पूरी जानकारी दी। कुछ समय बाद उसके बैंक खाते से जूता का निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसा कट गया। जांच करने पर पता चला कि साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से कुल 62 हजार रुपये निकाल लिए है। इसके बाद दूसरे दिन सुमित ने मामले की जानकारी सुखदेवनगर पुलिस को दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें