पर्यटन युवाओं को रोजगार देने में सक्षम :अमर बाउरी
रांची :झारखंड के अधिकांश पर्यटन स्थल प्राकृतिक तौर से समृद्ध और सुंदरता से परिपूर्ण हैं।
By Edited By: Published: Thu, 15 Feb 2018 08:18 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 11:25 AM (IST)
रांची :झारखंड के अधिकांश पर्यटन स्थल प्राकृतिक तौर से समृद्ध और सुंदरता से परिपूर्ण हैं। पर्यटन में सर्वाधिक रोजगार के अवसर हैं। पर्यटन को बढ़ावा दीजिए, यह युवाओं को रोजगार देने में सक्षम है। उक्त बातें राज्य के खेलकूद एवं पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने बीआईटी मेसरा में आयोजित ट्रांसफार्मिग सस्टेनेबल टूरिज्म विषय पर आयोजित दिवसीय कार्यशाला में कही। मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों और पर्यटन स्थलों की जानकारी का मिलेगी। झारखंड में पारसनाथ, बाबाधाम, बासुकीनाथ धाम जैसे अद्भुत पर्यटन स्थल हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग इन जगहों पर रुकना नहीं चाहते। रात होते ही पर्यटक दूसरे राज्यों में ठहरना पंसद करते है। पर्यटक के मन में नक्सलवाद का भय है। यही कारण है कि झारख्ाड को पर्यटन के क्षेत्र मे पर्याप्त राजस्व की प्राप्ति नहीं हो पाती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिल्ली विवि के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष ने कहा कि झारखंड की 26 प्रतिशत जनता सुदूर क्षेत्रों में रहती है और अधिकांश पर्यटन स्थल सुदूर क्षेत्रों में ही हैं। अगर पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर जोर दिया जाय, तो गांव के अशिक्षित युवकों को भी रोजगार आसानी से उपलब्ध कराया जा सकता है। इस दो दिवसीय कार्यशाला में 10 राज्यों के 30 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के सचिव डॉ. निशिकांत कुमार ने किया। मौके पर डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें