युवा महोत्सव के लिए पहुंचने लगी टीम
रांची : राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक होना है। इसकी तैयारी जोर-शो
By Edited By: Published: Mon, 12 Feb 2018 09:57 PM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2018 11:30 AM (IST)
रांची : राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक होना है। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। महोत्सव मे भाग लेने के प्रतिभागियों का पहुंचना शुरू हो गया है। सोमवार को शिवाजी विवि कोल्हापुर की टीम रांची पहुंच गई। टीम मे 32 युवक व 7 युवतियां है। इन सभी को निफ्ट हटिया मे ठहराया गया है। प्रतिकुलपति डॉ. कामिनी कुमार ने निफ्ट पहुंचकर वहां प्रतिभागियो के ठहरने की व्यवस्था को देखा। इन्होंने कहा कि 15 फरवरी को टीम को खेलगांव शिफ्ट किया जाएगा। इससे पहले जो भी टीम आएगी उसके रहने की व्यवस्था निफ्ट मे की गई है। 13 फरवरी को यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई व पारुल विवि, 14 फरवरी को एसएनबीटी वीमेस यूनिवर्सिटी मुंबई, इंद्रकला संगीत विवि खैरागढ़, चडीगढ़ विवि व भारतीय दर्शन विवि की टीम रांची पहुंच जाएगी। मेगलोर विवि की टीम 15 फरवरी को आएगी। इधर महोत्सव मे भाग लेने के लिए 70 विवि के 1261 प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करा चुके है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें