धोखाधड़ी करने की नीयत से लोन पर ली गाड़ी को किया गायब
महेन्द्रा फाइनेस कंपनी से लोन पर गाड़ी लेकर किस्त जमा न करने व धोखाधड़ी से कंपनी की गाड़ी को गायब करने का मामला सामने आया है।
रांची, जेएनएन। महेन्द्रा फाइनेस कंपनी से लोन पर गाड़ी लेकर किस्त जमा न करने व धोखाधड़ी से कंपनी की गाड़ी को गायब करने का मामला सामने आया है। यह आरोप कंपनी के क्षेत्रीय विधि प्रबंधक प्रदीप कुमार ने सूर्यकांत नायक और संजीव कुमार सिंह पर लगाया है।
सूर्यकांत चुटिया के नायक टोली, ग्रामीण बैक गली का रहने वाला है, जबकि संजीव कुमार सिंह टाटीसिलवे, आदर्श नगर का। बुधवार को इस मामले मे प्रदीप कुमार ने चुटिया थाना मे दोनो आरोपियो के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सूर्यकांत नायक ने 18 मार्च 2013 को कंपनी से म¨हद्रा मैक्सिमो गाड़ी लोन पर लिया था। एकरारनामा के अनुसार सूर्यकांत ने 2 लाख 98 हजार रुपये विलाीय सहायता म¨हद्रा एंड म¨हद्रा फाइनेस सर्विसेस लिमिटेड से लोन लिया था। सूर्यकांत को कुल 46 किस्तो मे 1,14,423 रुपये ब्याज के साथ कुल 4,12,213 रुपये लौटाना था, जिसका प्रतिमाह किस्त 9000 रुपये है। कंपनी से गाड़ी लेने के बाद सूर्यकांत ने एक भी किस्त जमा नही की। कंपनी ने भी कई बार सूर्यकांत और संजीव से संपर्क किया। लेकिन, कोई जवाब नही मिला। इसके बाद कंपनी ने अपने स्तर से पता किया, तो गाड़ी भी गायब मिली। इसके बाद कंपनी ने मामले की जानकारी चुटिया थाना को दी है।