हॉकी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र को हरा झारखंड ने किया जीत से आगाज
मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, रांची। आठवीं राष्ट्रीय सीनियर ए डिवीजन हॉकी चैंपियनशिप में गुरुवार को मेजबान झारखंड ने महाराष्ट्र को 5-0 से व रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने हॉकी यूनिट तमिलनाडु को एकतरफा मुकाबले में 18-0 से रौंद दिया। मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। झारखंड की ओर से सलीमा टेटे ने 12वें मिनट में, संगीता कुमारी ने 35वें मिनट में, दीपिका सोरेंग ने 36वें मिनट में, निलप्रोजिता माझी ने 47वें मिनट में व बिरजनी एक्का ने 50वें मिनट में गोल दागा।
गुरुवार को खेले गए पहले मैच में रेलवे की ओर से प्रियंका वानखेड़े ने छह, नवनीत कौर ने तीन गोल दागे। रेलवे की ओर से खेल के दूसरे व 50वें मिनट में सुशीला चानू, 6वें व 42वें मिनट में अनूपा बारला, 9वें मिनट में वंदना कटारिया, 12वें, 17वें, 25वें, 26वें, 40वें व 52वें मिनट में प्रियंका वानखड़े, 14वें मिनट में नेहा गोयल, 20वें, 23वें, 45वें मिनट में नवनीत कौर, 28वें व 51वें कप्तान दीपिका, 49वें मिनट में सानारिक चानू ने गोल किया। दूसरे मैच में हॉकी पंजाब ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 6-1 से हराया। पंजाब की ओर से दूसरे व 49वें मिनट में अमरंेद्र कौर, 21 वें मिनट में अन्नू बाला, 37वें मिनट में गुरजीत कौर, 40वें मिनट में नवजीत कौर एवं 55वें मिनट में लवदीप कौर ने गोल दागा। जबकि छत्तीसगढ़ की कप्तान पूजा सिंह ने खेल के 42वें मिनट में एक गोल किया। तीसरे मैच में हरियाणा ने कर्नाटक को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से पराजित किया।
कर्नाटक की तरफ से खेल के छठे मिनट में एन रामया ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। कर्नाटक की रितू ने खेल के 8वें मिनट में गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। खेल के 58वें मिनट में मनप्रीत कौर ने गोल कर हरियाणा को 2-1 की बढ़त दिला दी। यह बढ़त अंत तक कायम रही। चौथे मैच में ओडिशा ने भोपाल को 8-1 से हराया। ओडिशा की तरफ से खेल के 7वें व 36वें मिनट में कंचन असीम बारला, 18वें मिनट में संगीता रोज कुल्लू, 22वें मिनट में मरियाना कुजूर, 23वें मिनट में दीप्ति लकड़ा, 28वें व 48वें मिनट में रसमिता मिंज ने गोल किया। भोपाल की ओर से एक मात्र गोल 20वें मिनट कप्तान रितूसाह ने किया। पांचवें मैच में मध्यप्रदेश ने असम को 10-0 से हराया।
मध्यप्रदेश की ओर से खेल के 13वें मिनट में शिवानी सिंह, 15वें, 28वें, 40वें व 44वें मिनट में लिली चानू, 38वें व 58वें मिनट में जसप्रीत कौर एवं 48वें मिनट में राखी प्रजापति ने गोल किया। मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी और गोनपुर ओडिशा के बीच खेला गया मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। गोनपुर की ओर से खेल के 25वें मिनट में रोजिता कुजूर व 30वें मिनट में चांदनी तथा मध्यप्रदेश हाकी अकादमी की ओर से खेल के 15वें मिनट में प्रतिभा आर्या व 40वें मिनट में प्रीति ने गोल किया। सातवें मैच में यूपी ने एसोसिएशन आॉफ इंडियन यूनिवर्सिटी को 2-0 से पराजित किया। यूपी की तरफ से 26वें मिनट में श्रेया व 40वें मिनट में कविता ने गोल किया।
बी डिवीजन
बी डिवीजन मैच में मणिपुर से गुजरात हॉकी अकादमी को 3-2 से हराया। गुजरात के लिए खेल के दूसरे व 16वें मिनट में शिवांगी सोलंकी ने गोल किया। मणिपुर की ओर से खेल के 11वें व 53वें मिनट में इबेमहल सांगल एवं 33वें मिनट में पुष्पा देवी ने गोल दागा।
यह भी पढ़ेंः झारखंड में हथियार के बल पर दिनदहाड़े बैंक से 69 लाख की लूट