Move to Jagran APP

झारखंड में अब टेंडर से बहाल होंगे डॉक्टर

दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत नियुक्त होने वाले डॉक्टरों को वर्तमान में 1.60 लाख रुपये मासिक वेतन दिए जाते हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 10:58 AM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 10:58 AM (IST)
झारखंड में अब टेंडर से बहाल होंगे डॉक्टर
झारखंड में अब टेंडर से बहाल होंगे डॉक्टर

रांची, नीरज अम्बष्ठ। राज्य सरकार पहली बार टेंडर से 167 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को बहाल कर रिक्त पदों को भरेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान में यह मॉडल अपनाते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवश्यकता के अनुसार स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं मिलने के कारण यह मॉडल अपनाया जा रहा है।

loksabha election banner

राज्य सरकार द्वारा अपनाए गए मॉडल के अनुसार, योग्य स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से रिक्त पदों केविरुद्ध बिड आमंत्रित किए गए हैं। इसमें जो डॉक्टर सबसे कम वेतन कोट करेंगे, सरकार उन्हें एल वन घोषित करते हुए नियुक्त करेगी। एल वन घोषित डॉक्टर द्वारा योगदान नहीं देने पर या अधिक संख्या में डॉक्टरों की रिक्ति होने

 पर एल-2 घोषित डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत नियुक्त होने वाले डॉक्टरों को वर्तमान में 1.60 लाख रुपये मासिक वेतन दिए जाते हैं।

टेंडर प्रक्रिया से नियुक्ति होने पर डॉक्टर इससे अधिक वेतन कोट कर सकते हैं। सरकार ऐसे स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति एक साल के लिए करेगी। डॉक्टर तीन माह पूर्व सूचना देकर नौकरी छोड़ भी सकते हैं। दूसरी तरफ, उनकी सेवा संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सरकार एक माह पूर्व सूचना देकर उनका अनुबंध समाप्त कर सकती है। 

यह भी पढ़ें: इस जल के सेवन से दूर हो जाते हैं पेट से सारे विकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.