सीएम बोले, दिव्यांगों के लिए बनेगा ट्रस्ट, सरकार देगी दो करोड़
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि दिव्यांग गायिका नेहा पांडेय और गायक धीरज कुमार को 51-51 हजार रुपये मिलेंगे।
रांची, जेएनएन। विश्व दिव्यांग दिवस पर आज मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि दिव्यांगों के लिए ट्रस्ट बनेगा। इसके लिए सरकार दो करोड़ रुपये देगी। रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड के सात लाख दिव्यांगों के लिए सरकार एक ट्रस्ट बनाएगी, जिसका संचालन सामाजिक संस्थाएं करेंगी। उन्होंने इस ट्रस्ट में सरकार की ओर से तत्काल दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री रविवार को इंजीनियर हॉस्टल में विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने इस ट्रस्ट में कॉरपोरेट घराने, व्यापारियों और पूंजीपतियों से भी राशि डालने की अपील की। उन्होंने दिव्यांगों के हित को केंद्र में रखकर सरकारी नौकरियों के लिए कट ऑफ मार्क्स निर्धारित करने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान दिव्यांगों के हित में खास काम करने पर रांची, साहिबगंज, चाईबासा, हजारीबाग, जमशेदपुर और गोड्डा के समाज कल्याण पदाधिकारियों को समानित किया। साथ ही, दिव्यांग गायिका नेहा पांडेय औऱ धीरज कुमार कुमार को 51-51 हज़ार रुपए दिए।
इस बीच, उन्होंने तेजाब कांड की पीड़िता सोनाली मुखर्जी को भी सम्मानित किया। महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा मंत्री लीस मरांडी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं से लोगों को अचंभित कर डाला।
उनके मुताबिक, दिव्यांग गायिका नेहा पांडेय और गायक धीरज कुमार को 51-51 हजार रुपये मिलेंगे। सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों के लिए कट मार्क्स तय होगा।
विश्व दिव्यांग दिवस पर गायिका नेहा पांडेय और धीरज कुमार को सम्मानित करते मुख्यमंत्री रघुवर दास।
इस मौके पर छह जिलों के कल्याण पदाधिकारी भी सम्मानित किए गए।
यह भी पढ़ेंः अपने साथ देश के करियर के बारे में भी चिंता करें: रघुवर दास
दिव्यांगों के लिए झारखण्ड में दिव्यांग ट्रस्ट बनेगा जिसमें 2 करोड़ रुपये सरकार देगी। सभी उद्योगपतियों से मेरा अनुरोध है कि CSR के माध्यम से दिव्यांग ट्रस्ट में सहयोग करें। इस ट्रस्ट के जरिए हम दिव्यांग बच्चों को प्रोफेशनल कोर्स कराएंगे।#WorldDisabilityDay pic.twitter.com/UrlZTUZB6F— Raghubar Das (@dasraghubar) December 3, 2017