न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की झारखंड की पांच बड़ी खबरें
झारखंड की दोपहर तीन बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।
1. थाना में मालखाना में विस्फोट, दो की मौत
गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड में गिरडीह के सरिया थाना में मालखाना से आज दोपहर करीब एक बजे विस्फोट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थानेदार सोनू चौधरी बाल-बाल बच गए। थानेदार की केबिन समेत थाना भवन क्षतिग्रस्त हो गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. जंगली हाथियों ने किसान को कुचल कर मार डाला
बेरमो, जेएनएन। झारखंड में कोठी गांव के निकट आज जंगली हाथियों के झुंड ने एक किसान को कुचल कर मार डाला है। ग्रामीणों ने इस घटना के संबंध में वन अधिकारियों को जानकारी दी है। मुंगोरंगामाटी पंचायत के कोठी गांव के निकट महुआटांड़ जंगल में मवेशी चरा रहे किसान को जंगली हाथियों के झुंड ने कुचल कर मार डाला।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. साइबर आरोपी गिरफ्तार, ठगी के आरोपी को भोपाल ले गई पुलिस
जामताड़ा, जेएनएन। करमाटांड़ थाना की पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्तता के मामले में थाना क्षेत्र के दुधानी गांव से तीन आरोपी रोहित मंडल, रंजीत मंडल, सुभाष मंडल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से छह मोबाइल, दो एलइडी टीवी, बाइक, चार पहिया वाहन,नकदी, दो एटीएम आदि जब्त किया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. डोमेसाइल मामले में कोर्ट में उपस्थित हुए पूर्व मंत्री बंधु तिर्की
जागरण संवाददाता, रांची। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सोमवार को अपर न्यायायुक्त टी हसन की अदालत में उपस्थित हुए। बंधु ने डोमेसाइल मामले में हाजिरी लगाई। बंधु ने कहा कि वे डोमेसाइल मामले में कोर्ट आए थे। यह मामला 2002 का है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. चारा घोटालाः सीबीआइ कोर्ट में उपस्थित हुए लालू यादव
जागरण संवाददाता, रांची। चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) कोर्ट में उपस्थित हुए। लालू ने दुमका, देवघर व चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में सीबीआइ की दो विशेष अदालत में हाजिरी लगाई।