Move to Jagran APP

सीएम रघुवर दास ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम ने कहा कि देश में आज कोई कांग्रेस के साथ नहीं है, इसलिए कांग्रेस के कुछ नेता भ्रम फैलाने में जुटे हुए हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 31 Oct 2017 02:15 PM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2017 02:17 PM (IST)
सीएम रघुवर दास ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम रघुवर दास ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रांची, जेएनएन। नोटबंदी के 1 वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी खूबियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के साथ झारखंड में भी नोटबंदी के बाद अपराध और उग्रवाद की घटनाओं में कमी आई है, काला धन और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हुआ है।

loksabha election banner

जीएसटी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सुधारों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। एक राष्ट्र, एक कर का सपना पूरा हुआ। अब योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। नोटबंदी और जीएसटी से केंद्र सरकार के 57000 करोड़ रुपये बचे हैं, जो भ्रष्ट और बिचौलियों के पास चले जाते थे। इसी राशि को डकारने वाले लोग अब नोट बंदी का विरोध कर रहे हैं और सरकार की मुहिम में बाधक बने हुए हैं।

ऐसे लोगों को विपक्ष का साथ है। विपक्ष से अनुरोध होगा कि देश की भावना को समझें। आम लोगों की भावना को समझें। एक बात तय हो गई है कि देश में आज कोई कांग्रेस के साथ नहीं है, इसलिए कांग्रेस के कुछ नेता भ्रम फैलाने में जुटे हुए हैं। आगामी 8 नवंबर को देशभर में काला धन विरोधी दिवस मनाया जाएगा और इसमें झारखंड भी शामिल होगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश भी मौजूद थे।

राष्ट्रगान सभी को गाना चाहिए, हमारा सपना अखंड भारत: सीएम
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश सबसे पहले है। आज पूरा देश दौड़ रहा है और सरदार पटेल की जयंती पर विश्व को यह संदेश मिला है की 125 करोड़ जनता एक साथ है। हमारा सपना एक अखंड भारत का है और यह पाकिस्तान के बगैर अधूरा होगा।

पाकिस्तान ऐसे भी खंड-खंड हो रहा है। हमारी कोशिश होगी कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य प्रांतों को मिलाकर अखंड भारत का जो सपना हमारे पूर्वजों ने देखा इसे पूरा किया जाए। राष्ट्रगान को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.