45 दिनों से बिजली गुल, सांसद-विधायक को गांव में नहीं जाने देंगे ग्रामीण
झारखंड में रांची के नगड़ी प्रखंड के कुलगू गांव में बीते 45 दिनों से बिजली नहीं है।
रांची, जेएनएन। रांची के नगड़ी प्रखंड के कुलगू गांव में बीते 45 दिनों से बिजली नहीं है। इस संबंध में गांव के लोगों कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर समस्या का निदान करने मांग की। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसी से क्षुब्ध होकर कुलगू , मुंडा टोली , झरिया टोली के सैकड़ों ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि गांव में जनसमस्याओं की अनदेखी के कारण स्थानीय सांसद और विधायक को अब कुलगू मुंडा टोली और झरिया टोली गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। साथ ही, रविवार को बिजली विभाग के विरोध में नगड़ी प्रखंड कार्यालय के समीप से शान्ति मार्च रैली निकाली जाएगी।
चेकपोस्ट नारो में पहुंच कर स्थानीय सांसद रामटहल चौधरी स्थानीय विधायक रामकुमार पाहन विभाग के एसडीओ और जेई अरविन्द कुमार का सामूहिक रूप से पुतला दहन किया जाएगा।