Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः दोपहर बारह बजे तक की झारखंड की पांच बड़ी खबरें

दोपहर बारह बजे तक की झारखंड की पांच बड़ी खबरें

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 28 Oct 2017 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 28 Oct 2017 12:05 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः दोपहर बारह बजे तक की झारखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः दोपहर बारह बजे तक की झारखंड की पांच बड़ी खबरें

1. देश के टॉप टेन स्वच्छ शहरों में से एक बन सकता है जमशेदपुर: मुख्यमंत्री

loksabha election banner

 जमशेदपुर, [जागरण संवाददाता] । झारखंड को वर्ष-2018 तक स्वच्छ राज्य बनाने का लक्ष्य है, लेकिन इसमें हम सभी को जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। सरकार, समाज, सामाजिक संगठन व राजनीतिक दल को मिलकर जन-आंदोलन बनाना है। जमशेदपुर पहले से स्वच्छ शहर है। बस जमशेदपुर की जनता को और जागरुक बनाना है। इस शहर में देश का टॉप टेन स्वच्छ शहर बनने की क्षमता है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 2. हाथ-पैर बांधकर हो रहा सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता का इलाज

विश्रामपुर (पलामू), [जागरण संवाददाता] ।विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बघमनवां गांव निवासी दुष्कर्म की शिकार महिला की स्थिति गंभीर हो गई है। वह मेदिनीनगर सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने की सलाह दी है। इसके बावजूद पैसे के अभाव में परिजन उसे रांची नहीं ले जा पा रहे हैं। सामूहिक दुष्कर्म के अघात से मानसिक संतुलन खो चुकी पीडि़त महिला अस्पताल में काफी चिल्लाती है, साथ ही चिकित्सकों को इलाज नहीं करने देती है। बार-बार अस्पताल से भागने का प्रयास करती है। इसलिए पीडि़त का इलाज अस्पताल में हाथ-पैर बांधकर किया जा रहा है।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. बोकारो, रांची, जमशेदपुर व धनबाद के घरों में 2019 से पाइप से मिलेगी रसोई गैस

 बोकारो, [जागरण संवाददाता] । भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की परियोजना ऊर्जा गंगा को पूरा करने की दिशा में सार्वजनिक उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड ने काम तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि 2019 तक रांची-जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद को पाइपलाइन से रसोई गैस की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके लिए गेल इंडिया के लिए बोकारो जमीन अधिग्रहण की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गैस की आपूर्ति सिंदरी खाद कारखाना के लिए भी किया जाएगा। इसके गजट प्रकाशन के बाद जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 4. 10वीं-12वीं में फेल छात्र भी दे सकेंगे रेगुलर परीक्षा

 धनबाद, [आशीष सिंह] । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया फैसला फेल होने वाले हजारों छात्रों को राहत देनेवाला है। सीबीएसई के हालिया निर्देश के अनुसार यदि कोई छात्र 10वीं और 12वीं में फेल हो गया है, तो वह दुबारा एक रेगुलर छात्र के तौर पर परीक्षा दे सकता है। विद्यार्थी चाहे तो अपने ही स्कूल में या बोर्ड से मान्यता प्राप्त किसी अन्य स्कूल में एडमिशन ले सकता है। इस संबंध में सीबीएसई ने अपने संबद्ध स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5, हाथियों ने 21 एकड़ धान की फसल को रौंदा

 जगन्नाथपुर (पश्चिम सिंहभूम), [जागरण संवाददाता]। हाटगम्हरिया प्रखंड के कुसमिता व बांसपानी गांव में करीब तीन दर्जन हाथियों ने आठ किसानों की 21 एकड़ धान की फसल को रौंद डाला। हाथियों ने एक घर को तोड़ दिया। इसमें पांच मुर्गी मर गए। घर गिरने से चार लोगों को चोटें लगी, इसमें तीन बच्चे शामिल हैं। हाथियों ने सब्जी बागान को भी नष्ट कर दिया। हाथी के इस झुंड में पांच छोटे हाथी बच्चे भी शामिल है।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.