रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या
युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना झारखंड के रांची की है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 22 Oct 2017 11:53 AM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 04:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रांची। कोकर गढ़ा टोली मुंडा चौक पर प्रदीप होरो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात प्रदीप घर के पास ही जुआ खेल रहा था। उसी दौरान विवाद हुआ, जिसमें प्रदीप को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पहुची सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रिम्स भेजा।
रिम्स में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ेंः पाकुड़ में छात्र की निर्मम हत्या, सर धड़ से किया अलग
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें