सीएम रघुवर दास ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा कर ब्रजवासियों की भारी बारिश से रक्षा की थी।
रांची, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। दिवाली के अगले दिन मनाए जाने वाले गोवर्धन त्योहार को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। इस दिन मंदिरों में कई तरह के खाने-पीने के प्रसाद बनाकर भगवान को 56 भोग लगाए जाते हैं। इस दिन खरीफ फसलों से प्राप्त अनाज के पकवान और सब्जियां बनाकर भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है।
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा कर ब्रजवासियों की भारी बारिश से रक्षा की थी। ऐसा करके श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को भी चूर-चूर किया था। गोवर्धन पूजा का श्रेष्ठ समय प्रदोष काल में माना गया है।
यह भी पढ़ेंः भूख से बच्ची की मौत पर गरमाई झारखंड की सियासत
आप सभी को #GovardhanPuja के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/tSNHrn1ba5— Raghubar Das (@dasraghubar) October 20, 2017