Move to Jagran APP

झारखंड के विकास को गति देगा सीएम का चेक गणराज्य व जापान दौरा

जापान के टोक्यो और ओसाका में हुए झारखंड के रोड शो को भी खासा समर्थन मिला।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 16 Oct 2017 03:20 PM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 03:20 PM (IST)
झारखंड के विकास को गति देगा सीएम का चेक गणराज्य व जापान दौरा
झारखंड के विकास को गति देगा सीएम का चेक गणराज्य व जापान दौरा

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास का चेक गणराज्य और जापान का दौरा खासा सफल रहा है। सीएम विदेशी निवेश को आकर्षित करने में सफल रहे हैं। इन देशों की नवीनतम तकनीकी झारखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दोनों देशों के दौरे के दौरान झारखंड में निवेश की संभावनाओं से निवेशकों को न सिर्फ अवगत कराया बल्कि उन्हें विशेष पैकेज देने की भी पेशकश की। जापान के टोक्यो और ओसाका में हुए झारखंड के रोड शो को भी खासा समर्थन मिला। इस शो में मुख्यमंत्री के साथ गए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की व्यावसायिक क्षमता और माहौल से निवेशकों को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने भी जेट्रो, जेआइसीए और एमइट्रीआई से आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सहयोग मांगा। जापान में सरकार के साथ कारपोरेट सेक्टर की हुई बैठक में कई बड़ी कंपनियों ने उपस्थिति दर्ज करा राज्य में निवेश की इच्छा जताई। इनमें सोजत्सु इंडिया, मित्सुई इंडिया, मित्सुबिसी, हेवी इंडस्ट्रीज इंडिया, निप्पोन स्टील, एवं -सुमितोओ जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं।

ये कंपनियां बनेंगी भागीदार
-चेक गणराज्य में होम क्रेडिट के साथ झारखंड ने एमओयू किया है। वित्तीय मामलों से जुड़ी यह कंपनी झारखंड में अपने कारोबार को विस्तार देगी।

- चेक की कई कंपनियों ने इंजीनियरिंग और आटोमोटिव के क्षेत्र में सहयोग की बात कही है। यहां सीएम ने टॉस कूरीम और दास जदर के प्लांट का दौरा भी किया।

-जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी, जायका ने झारखंड में स्मार्ट सिटी, मेट्रो, रेल, शहरी बुनियादी ढांचे, जल एवं स्वच्छता सहित राज्य के अन्य बुनियादी ढांचे में सहयोग की बात कही है।

-जापान की मित्सुई इंडिया ने टेक्सटाइल क्राफ्ट तथा फूड सेक्टर निवेश की इच्छा जाहिर की है।

-जापान की सोजत्सु इंडिया ने औद्योगिक पार्क, इंजीनियरिंग और ऊर्जा के क्षेत्र में रुचि दिखाई है।

-एनइसी ने आइटी के क्षेत्र में झारखंड को विशेष सहयोग देने के साथ-साथ निवेश और ज्वाइंट वेंचर की इच्छा जताई है।

- जापान की आईएसई ने झारखंड में इंटीग्रेटेड पोल्ट्री फार्मिंग और प्रोसेसिंग के क्षेत्र में ज्वाइंट वेंचर तथा सीधे निवेश करने और झारखंड में इस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को प्रशिक्षण देने पर अपनी सहमति दी है।

-जापान की फार्मास्यूटिकल मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन ने भी झारखंड में बड़े पैमाने पर निवेश की बात कही है।

---

यह भी पढ़ेंः झारखंड में मेट्रो रेल के लिए निवेश करेगी जायकाः रघुवर दास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.