Move to Jagran APP

रांची में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों ने किया सरेंडर

मुठभेड़ के बाद रांची में दो अपराधियों ने सरेंडर किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 15 Oct 2017 03:11 PM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2017 03:57 PM (IST)
रांची में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों ने किया सरेंडर
रांची में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों ने किया सरेंडर

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों ने सरेंडर किया है। जेएससीरए स्टेडियम के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची थी। घटना धुर्वा थाना क्षेत्र की है। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, सोनू ठाकुर की हत्या के बाद दो अपराधी दो पिस्टल और कार्बाइन के साथ बाइक पर जनकपुर मंदिर के पीछे मुर्गा लड़ाई वाले मैदान में पहुंचे थे। सीनियर एसपी को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली। इन अपराधियों के बारे में उन्होंने जगन्नाथपुर ध्रुवा और घोड़ा थानेदार की टीम के साथ पीछा किया। दुर्गा हॉस्पिटल कैंपस के पास स्थित बागान में दोनों ओर से फायरिंग हुई। अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। सीनियर एसपी ने दोनों अपराधी को सरेंडर करने के लिए कहा। दोनों अपराधियों ने  दो पिस्टल और एक कार्बाइन के साथ सरेंडर किया। दोनों को लेकर सीनियर एसपी मौके से निकल गए। घटनास्थल पर सर्च किया जा रहा है। चार खोखा मिले हैं, बाकी की खोज की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः रांची के डोरंडा में पूर्व पार्षद के भाई की गोली मारकर हत्या


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.