Move to Jagran APP

ओसाका में रघुवर का रोड शो जापान सहभागिता को तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लुक ईस्ट की पालिसी और मेक इन इंडिया की नीति अपनाई है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 14 Oct 2017 03:53 PM (IST)Updated: Sat, 14 Oct 2017 03:53 PM (IST)
ओसाका में रघुवर का रोड शो जापान सहभागिता को तैयार
ओसाका में रघुवर का रोड शो जापान सहभागिता को तैयार

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड की प्रगति के लिए जापान का औद्योगिक समुदाय सहभागिता को तैयार है। शुक्रवार को जापान के ओसाका में बिजनेस और औद्योगिक समुदाय के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास की हुई बैठक में निवेशकों ने इसका भरोसा दिलाया। जापान की फार्मास्यूटिकल मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन ने झारखंड में निवेश और प्रशिक्षण देने पर अपनी सहमति दी है। 

loksabha election banner

ओसाका के रिट्ज कार्लटन में झारखंड की ओर से एक रोड शो भी किया गया। औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड में सामाजिक और कृषि क्षेत्र में सहभागिता की अपील की। कहा, भारत और जापान का केवल आर्थिक रिश्ता नहीं है, बल्कि हमारी जड़ें सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर गहराई तक जुड़ी हुईं हैं। बौद्ध धर्म की परंपराएं भारत और जापान को जोडऩे वाला सांस्कृतिक सेतु है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लुक ईस्ट की पालिसी और मेक इन इंडिया की नीति अपनाई है। झारखंड प्राकृतिक संपदाओं से संपन्न है, यहां के सीधे-सरल लोग हमारी पूंजी हैं। नॉलेज और खेल में हमारे युवा विश्व भर में जाने जाते हैं। उन्होंने निवेशकों से स्किल और प्रशिक्षण में आर्थिक निवेश की सहभागिता की अपील की। मुख्यमंत्री ने जेट्रो, जिका और मेटी से झारखंड में आधारभूत संरचना के विकास में सहयोग देने का अनुरोध किया। ओसाका के रिट्ज कार्लटन में झारखंड ने एक रोड शो का आयोजन किया। इस शो में जापान की महत्वपूर्ण कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। झारखंड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे, नगर विकास के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, उद्योग सचिव सुनील वर्णवाल ने झारखंड की औद्योगिक नीतियों के विषय में निवेशकों को जानकारी दी।

कंपनियों के साथ सरकार के प्रतिनिधियों ने अलग से बिजनेस मीट भी की। विकास आयुक्त अमित खरे ने भारतीय दूतावास, काउंसलेट जेनरल ऑफ इंडिया, जेट्रो, ओसाका चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कंसाई इकोनॉमिक फेडरेशन तथा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें: सांसद का पत्र बना 32 हजार परिवारों की आवाज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.