टोक्यो में रोड शो करेंगे रघुवर दास
मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को टोक्यो पहुंचे। गुरुवार को वे जापान के निवेशकों के साथ मुलाकात करेंगे।
By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 12 Oct 2017 11:11 AM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2017 11:11 AM (IST)
रांची, [जेएनएन]। मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। गुरुवार को वे जापान के निवेशकों के साथ मुलाकात करेंगे।
वे यहां आयोजित होने वाले रोड शो में भी भाग लेंगे। बुधवार को उन्होंने दूतावास में आयोजित रात्रिभोज में शिरकत की। भारत के राजदूत सुजान आर चिनाय ने उनकी अगवानी की। मुख्य सचिव राजबाला वर्मा भी टोक्यो पहुंच चुकी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें