Move to Jagran APP

विधायक हत्याकांड की साजिश में पूर्व मंत्री पीटर हिरासत में

घटना के समय शेषनाथ सिंह रमेश सिंह मुंडा का बॉडीगार्ड था। उसने रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड को अंजाम देने के लिए नक्सलियों की मदद की थी।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 09 Oct 2017 11:32 AM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2017 11:32 AM (IST)
विधायक हत्याकांड की साजिश में पूर्व मंत्री पीटर हिरासत में
विधायक हत्याकांड की साजिश में पूर्व मंत्री पीटर हिरासत में

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड में विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड की जांच कर रही एनआइए ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में राज्य के पूर्व मंत्री राजा पीटर को हिरासत में लिया गया है। उन्हें इस घटना का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। आरोप है कि उन्होंने नक्सलियों को डेढ़ करोड़ रुपये देकर विधायक की हत्या कराई। हालांकि एनआइए ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। अभी उनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ चल रही है।

loksabha election banner

मामले में एक एएसआइ शेषनाथ सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी धनबाद के जोरापोखर से हुई है। वह भौंरा ओपी में तैनात है। घटना के समय शेषनाथ सिंह रमेश सिंह मुंडा का बॉडीगार्ड था। उसने रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड को अंजाम देने के लिए नक्सलियों की मदद की थी। नक्सलियों के लिए शेषनाथ ने रेकी करते हुए हर गतिविधि की जानकारी दी, जिसके सुबूत मिले हैं।

जिस दिन रमेश सिंह मुंडा की हत्या हुई थी, उस दिन शेषनाथ नक्सलियों के संपर्क में था। शेषनाथ सिंह की ही सूचना पर नक्सलियों ने एक स्कूल के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा को गोली मारी थी। इस हमले में विधायक के साथ मौजूद तीन अन्य लोग भी मारे गए थे। शेषनाथ विधायक के पीछे खड़ा रहने के बावजूद बच गया था।

राजा पीटर के घर-दफ्तर पर दबिश एनआइए ने रविवार को बुंडू और रांची में पूर्व मंत्री राजा पीटर के ठिकानों पर छापामारी की। कई घंटों तक राजा पीटर के तमाड़ स्थित आवास पर सर्च अभियान चलाया। शाम तक यहां छापेमारी के बाद में पुलिस की मदद से राजा पीटर को एनआइए ने हिरासत में ले लिया। 

यह भी पढ़ें: सौतेली मां ने अपने प्रेमी से लुटवाई नाबालिग की अस्मत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.