Move to Jagran APP

मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में वज्रपात और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 06 Oct 2017 10:10 AM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2017 04:38 PM (IST)
मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई
मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई

जासं, रांची। मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र ने शुक्रवार के लिए रांची समेत झारखंड के कई क्षेत्रों में वज्रपात और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। राज्य के कई क्षेत्रों में दोपहर के बाद बादल छाए रह सकते है और तेज हवा भी चल सकती है। कई इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है। यह स्थिति रांची सहित आसपास के इलाकों में आठ अक्टूबर तक बना रहेगी। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को दूसरे पहर में रांची के मौसम में बदलाव हुआ।

loksabha election banner

तेज हवाओं के साथ चलने लगी और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। छह मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान रांची में अधिकतम 31.8 और न्यूनतम 21.3 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जमशेदपुर में 34 मिमी बारिश हुई। अधिकतम 33.6 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डालटनगंज में अधिकतम 34.4 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

यह भी पढ़ेंः पहले टी-20 पर बारिश का साया, मौसम विभाग ने जताई आशंका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.