Move to Jagran APP

झारखंड में 43 फीसद बच्चों के पेट में कीड़े

रांची : झारखंड के लगभग 43 फीसद बच्चों के पेट में कीड़े पाए जाते हैं। इससे न केवल वे कुपोषण के शिकार ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 01:34 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 01:34 AM (IST)
झारखंड में 43 फीसद बच्चों के पेट में कीड़े
झारखंड में 43 फीसद बच्चों के पेट में कीड़े

रांची : झारखंड के लगभग 43 फीसद बच्चों के पेट में कीड़े पाए जाते हैं। इससे न केवल वे कुपोषण के शिकार होते हैं, बल्कि उनके विकास पर भी इसका असर पड़ता है। केंद्र के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस बार भी इससे निपटने के लिए राज्य में कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत 10 अगस्त को बच्चों को कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल निश्शुल्क दी जाएगी।

loksabha election banner

सभी सरकारी स्कूलों के अलावा निजी स्कूलों में भी इस दिन बच्चों को यह दवा निश्शुल्क दी जाएगी। राज्य के निजी स्कूलों के प्राचार्यो की आरसीएच नामकुम में हुई बैठक में सभी प्राचार्यो ने इसकी सराहना करते हुए इसमें सहयोग का आश्वासन दिया। इसका मॉपअप राउंड 17 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें छूटे हुए बच्चों को यह दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस बैठक में रांची जिले के 60 निजी स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने प्राचार्यो से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने अल्बेंडाजोल दवा के फायदे की भी जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए अभियान निदेशक कृपानंद झा ने कहा कि बच्चों की आंत में कृमि के संक्रमण के हानिकारक प्रभाव होते हैं। इनमें खून की कमी, कुपोषण, भूख नहीं लगना, थकान, बेचैनी, मल में खून आना, पेट में दर्द, दस्त आना आदि शामिल हैं। कृमि नियंत्रण के लिए अल्बेंडाजोल ही एकमात्र उपाय है। बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार, निदेशक प्रमुख सुमंत मिश्रा के अलावा डीपीएस, डीएवी सहित कई स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.