ईद उल फितर की धूम, सीएम रघुवर दास ने दी बधाई
सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर ईद की बधाई दी है।
जागरण संवाददाता रांची। पूरे प्रदेश में ईद उल फितर की धूम है। सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर ईद की बधाई दी है। रविवार की शाम ईद का चांद नजर आ गया। सोमवार को शहर के ईदगाहों और मस्जिदों में निर्धारित समय में ईद की नमाज अदा की गई।
इसकी आधिकारिक घोषणा दारुल कजा एदारा-ए-शरिया और दारुल कजा इमारत-ए-शरिया ने कर दी है। दोनों ही एदाराओं के उलेमा, मुफ्तियाने केराम और नाजिमों ने बैठक की। इसमें रांची के शहरी क्षेत्र को छोड़कर अन्य इलाकों में चांद दिखने की तस्दीक की गई। इसके बाद ही आधिकारिक घोषणा की गई।
देखें तस्वीरेंः ईद की धूम, हर तरफ जश्न का माहौल
रांची से सटे पिठोरिया में चांद स्पष्ट रूप में दिखा। इसके बाद मस्जिदों में एलान किया गया। इधर शहर के सभी ईदगाह, मस्जिद और खानकाह सज-धज कर तैयार हैं। इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के लागों को ईद पर शुभकामनाएं दी हैं।
उधर, नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद की शुभकामनाएं देशवासियों को दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति की विशेषता इसकी विविधता है।
#EidMubarak pic.twitter.com/3TNH2k5Hiu— Raghubar Das (@dasraghubar) June 26, 2017
यह भी पढ़ेंः रथयात्रा व ईद को लेकर कड़ी चौकसी, चप्पे-चप्पे पर जवान मुस्तैद
यह भी पढ़ेंः मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी