महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बताने पर जान से मारने की धमकी
रांची में महिला से सामूहिक दुष्मर्क का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
रातू, जेएनएन। रातू चट्टी के पास रहने वाले कैटरर मनोज साहू के साथ पार्टी में मजदूरी का काम करने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, मंगलवार को हिसरी निवासी शिवा प्रजापति के घर में आयोजित समारोह में वह अपने पति के साथ मजदूरी करने गई थी। पार्टी समाप्त होने पर अलग-अलग कार में दोनों पति-पत्नी को वापस घर लाने लगा। पीड़िता के साथ कार में मनोज साहू, मुकेश प्रसाद व दो अन्य व्यक्ति बैठे थे। कार में ही सभी ने उसका मुंह दबा कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
पुन: रातू चट्टी लाकर एक बार फिर से दुष्कर्म किया। साथ ही, धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताने पर जान से मार देंगे। घटना के बाद से लोक लाज से किसी को नहीं बताई थी। बाद में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। शनिवार को महिला की मेडिकल जांच कराई गई। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
यह भी पढ़ेंः युवती की मांग में जबरन भर दिया सिंदूर, बनाए संबंध
यह भी पढ़ेंः पति को अधमरा कर पत्नी से किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार