तेरा कीआ मीठा लागै, हरि नाम पदारथु..
रांची : शहीदों के सरताज सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव का शहादत दिवस सोमवार को गुरुनानक स्कूल
रांची : शहीदों के सरताज सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव का शहादत दिवस सोमवार को गुरुनानक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मौके पर विशेष दीवान सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत के पहले सुबह सवा पांच से पौने सात बजे तक आसा दी वार का कीर्तन भाई राए सिंह द्वारा किया गया। ज्ञानी भाई जसपाल वीर सिंह ने गुरमत पर अपने विचार रखे।
दस बजे विशेष दीवान सजा। भाई अमरीक सिंह हुजूरी रागी जत्था ने सबद गायन कर साध संगत को निहाल कर दिया..तेरा कीआ मीठा लागै, हरि नाम पदारथु नानक मागै..तुधु रूप ने रेखिआ जाति तू वरना बाहरा, ऐ माणम जाणहि दूरी तू वरतहि जाहरा..। पूरी साध संगत पूरे मन से सबद गायन का रसपान कर रही थी।
कथा वाचक भाई जसविंदर सिंघ रुड़की कलां वाले एवं ज्ञानी जसपाल वीर सिंह जलंधर वाले ने गुरु अर्जुन देव के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद महान कीर्तनी भाई साहिब राए सिंघ, जो अमृतसर दरबार साहिब से आए थे, ने कीर्तन से मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य ग्रंथी भाई विक्रमजीत सिंह के अरदास के बाद दीवान की समाप्ति हुई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया। दस बजे से ढाई बजे तक कार्यक्रम चला। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर चला। हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर छका। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने सभी के प्रति आभार जताया।