जिस समाज में पैदा हुए, उसके प्रति जवाबदेही भी जरूरी
रांची : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू को पत्र लिखा है। उन्ह
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 May 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 01:01 AM (IST)
रांची : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप स्वाभाविक है। इससे इतर जिस समाज में हम पैदा हुए हैं, उसके प्रति हमारी जवाबदेही भी बनती है। पत्र में उन्होंने कहा है कि आजादी से पहले और आजादी के बाद विकास के नाम पर कई कल-कारखाने खुले। खदानों, डैमों समेत अन्य कई परियोजनाओं के लिए लाखों एकड़ जमीन अधिग्रहित हुई, हजारों गांव उजड़ गए। विस्थापित कहां गए, उनका कोई अता-पता नहीं है। ऐसे मामलों में बयानबाजी के बजाय इसे गंभीरता से लेना जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें