सनी लियोनी संग झूमेगी रांची
इसके साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर का भी सानिध्य मिलेगा। ग्लैमवर्ल्ड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है।
रांची, जागरण संवाददाता। मेगा मॉडल हंट मिस्टर एंड मिस एटीट्यूड ईस्ट जोन के गै्रंड फिनाले की सभी तैयारी पूरी हो गई है। शनिवार की शाम मोरहाबादी में सनी लियोनी संग रांची झूमेगी।
इसके साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर का भी सानिध्य मिलेगा। शुक्रवार को गीता कपूर रांची पहुंच गईं। ग्लैमवर्ल्ड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सहयोगी एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन के कंट्री हेड डॉ. शेम प्रसाद ने कहा कि देश भर में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को इस बीमारी के प्रति सजग रहने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। युवाओं की छिपी प्रतिभा को एक मंच देने की भी कोशिश है।
यह भी पढ़ें: एफबी का प्यारः मंदिर में शादी, जिसे सबकुछ सौंपा वह सहेली का पति निकला