Move to Jagran APP

सेवा भारती ने कराया 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह

रांची : सेवा भारती, रांची महानगर की ओर से गरीब परिवारों के 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह रविवार को हरमू

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 01:28 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 01:28 AM (IST)
सेवा भारती ने कराया 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह
सेवा भारती ने कराया 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह

रांची : सेवा भारती, रांची महानगर की ओर से गरीब परिवारों के 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह रविवार को हरमू मैदान में कराया गया। आर्य विधि व ¨हदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। देर रात बारह बजे के आसपास सभी जोड़ों की विदाई हो गई।

loksabha election banner

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल की सीएमडी गोपाल सिंह थे। उन्होनें कहा कि सेवा भारती समाज में सामाजिक समरसता व परिवार प्रबोधन के जरिये मानव सेवा का कार्य कर रही है। समाज के सबसे पिछडे़, कमजोर लोगों के सर्वांगीण विकास एवं निस्स्वार्थ सेवा से झारखंड में कार्य कर रही है। सेवा भारती गैरसरकारी एवं गैर राजनितिक संस्था के रूप में निबंधित एक अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था है। यह अपने सेवा कार्यों से समस्त झारखंड के समग्र विकास हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक संस्कार के लिए कार्य करती है। इतना ही नहीं, बल्कि चिकित्सा शिविर, बाल संस्कार केंद्र, प्रौढ़ शिक्षा केंद्र, किशोरी संस्कार केंद्र, दैनिक विद्यालय, स्वयं सहायता समूह केंद्र, कन्या पूजन आदि कार्य कर रही है।

सेवा भारती के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश केजरीवाल ने कहा कि सेवा भारती ने पाकुड में 125 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया था 2008 में 150, 2010 में 65 जोड़ों एवं 2017 में 52 जोड़ो का विवाह करवाया है। रविवार को 52 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के युवा-युवती शामिल हुए। विवाह कार्यक्रम में कुल 13 वैदिक कुंड बनाए गए थे। बीस पंडितों ने विवाह कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। जिसमें मुख्य पंडित वासुदेव शात्री, अशोक पाठक, अनुना मंडल, शुशील कुमार आर्या, बीएस आचार्य समेत कई अन्य पंडितों ने उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में

इन्होंने गाया विवाह गीत

52 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम में शुभावती देवी, सुभद्रा देवी एवं गीता देवी ने विवाह गीत गया। विवाह गीत से कार्यक्रम स्थल विवाहमय हो गया।

ई-रिक्शा से निकाली गई बरात

विवाह कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे से हरमू मैदान से किया गया। बरात 4 बजे हरमू मैदान से सजानंद चौक होते हुए कार्तिक चौक, ईमली चौक, हरमू बाजार होते हुए वापस हरमू मैदान पहुंचे। जहां आयोजकों ने दूल्हों का स्वागत किया। 26 ई-रिक्शा के साथ बरात निकाली गई। जिसमें एक ई-रिक्शा पर दो दूल्हे बैठे हुए थे।

कई घरेलू समाग्री दी गई

विवाहित जोड़ों को सेवा भारती की और से किचन सेट, बर्तन सेट, मच्छर दानी, मोटर , बक्सा, गद्दा, श्रृंगार समाग्री समेत कई घरेलू समाग्री दी गई।

सीएम ने दिया शुभकामना संदेश

मुख्य मंत्री रघुवर दास ने कहा कि सेवा भारती रांची 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह करा रही है। यह प्रेरणादायी व अनुकरणीय पहल है। मैं इसके लिए सेवा भारती से जुड़े तमाम बंधुओं को साधुवाद देता हूं। साथ ही वर-वधुओं को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं अर्पित करता हूं। इस तरह का आयोजन सराहनीय कदम है। इस कार्यक्रम में शामिल होने की मेरी भी इच्छा थी। आवश्यक व्यस्तता के कारण मैं उपस्थित नही हो सका हूं।

इनकी हुई शादी

: गणेश मुंडा - गुमला

: वसुदेव उरांव - गुमला

: रूपेश लोहरा - गुमला

: अभय नायक - बरझोपड़ी धुर्वा

: महेश नायक - जगन्नाथपुर धुर्वा

: महेंद्र लोहरा - मंडरा, लोहरदगा

: मोहन नायक - जगन्नाथपुर धुर्वा

: विकास लोहरा - मंडरा, लोहरदगा

: किशन नायक - धुर्वा, रांची

: राहुल नायक - धुर्वा, रांची

: अजय नायक - धुर्वा, रांची

: सोनू नायक - धुर्वा, राची

: दीपक नायक - धुर्वा, रांची

: सूरज नायक - धुर्वा, रांची

: दिनेश कुमार वर्मा - दिल्ली

: भोला नायक - धुर्वा,रांची

: मोनू नायक - धुर्वा, रांची

: मनरूचंद नायक - धुर्वा, रांची

: अजय नायक - धुर्वा, रांची

: सुनील नायक - धुर्वा, रांची

: अजय नायक - धुर्वा, रांची

: महावीर नायक - धुर्वा, रांची

: शशिभूषण महली - धुर्वा, रांची

: बसंत नायक - सेक्टर -2 रांची

: किशन नायक - जगरनाथपुर, रांची

: दीपक नायक - जगरनाथपुर , रांची

: सुमित नायक - डोरंडा, रांची

: आकाश नायक - जगरनाथपुर, रांची

: अजय कुमार महतो - नया सराय, रांची

: मनोज लोहरा - बसिया, गुमला

: दिलीप टोप्पो - तेतरी, नामकुम

: मंगू खेश - इटकी, रांची

: सुरेंद्र नायक - धर्वा, रांची

: विष्णु लोहरा - नरकोपी, रांची

: मनू लोहरा - धुर्वा, रांची

: बलबीर महली - कांके, रांची

: शंभू बड़ाइक - धर्वा, रांची

: छोटू उरांव - गुमला

: लच्छु लोहरा - धुर्वा, रांची

: विमल नायक - खूंटी

: गणेश कच्छप - हटिया, रांची

: जीतेश लोहरा - लोहरदगा

: दीपक कुमार - धुर्वा, रांची

: विशुन लोहरा - जगरनाथपुर, रांची

: विनोद नायक - धुर्वा, रांची

: कृष्णा तिग्गा - अरगोड़ा, रांची

: शिवा महली - नामकुम, रांची

: मनोज महली - कोटाम, गुमला

: गुंजा महली - धुर्वा, रांची

: चमरू महली - धुर्वा, रांची

: चुमना लकड़ा - माहुआ टोली, नामकुम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.