Move to Jagran APP

संयुक्त राष्ट्र की सूची में शामिल हुआ रिम्स

रांची : झारखंड राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल एवं प्रमुख चिकित्सा संस्थान रिम्स विश्व की सबसे बड़ी अंतररा

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 01:22 AM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 01:22 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र की सूची में शामिल हुआ रिम्स
संयुक्त राष्ट्र की सूची में शामिल हुआ रिम्स

रांची : झारखंड राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल एवं प्रमुख चिकित्सा संस्थान रिम्स विश्व की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ की सूची में शामिल हो गया है। इस बाबत संस्था की ओर से शनिवार को रिम्स को ईमेल के जरिए फोर्थ यूनाइटेड नेशन ग्लोबल रोड सेफ्टी वीक मनाने के लिए निर्देश भेजा गया है। उक्त जानकारी रिम्स निदेशक डॉ. बीएल शेरवाल ने दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि इस सूची में नाम दर्ज होना हमारे राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। रिम्स को अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतना महत्व मिलना ही गर्व की बात है। वहीं संयुक्त राष्ट्र से निर्देश मिलने के बाद इस साल रिम्स पहली बार रोड सेफ्टी वीक मनाने की तैयारी में जुट गया है। 8 से 14 मई तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। थीम होगा स्लो डाउन सेफ ड्राइव।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.