जैव विविधता पर्षद ने पृथ्वी दिवस मनाया
रांची : झारखंड जैव विविधता पर्षद ने शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। वन विभाग के पलास सभागार में आ
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 01:01 AM (IST)
रांची : झारखंड जैव विविधता पर्षद ने शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। वन विभाग के पलास सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पर्षद के अध्यक्ष केपी पांडेय ने किया। पृथ्वी दिवस के इस मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों को जैव विविधता बनाए रखने के विभिन्न माध्यमों पर फोकस करने की नसीहत दी। सदस्य सचिव सह मुख्य वन संरक्षक दिनेश कुमार, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक महेंद्र प्रसाद, जैविक उद्यान, ओरमाझी के निदेशक अशोक कुमार आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की। जेवीएम श्यामली, ब्रिजफोर्ड, एसएस डोरंडा, कन्या पाठशाला आदि स्कूलों के बच्चों ने इस मौके पर आयोजित पेंटिंग, वाद विवाद, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में शिरकत की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें