ट्रैफिक पुलिस को पिलाया गया ओआरएस का घोल
रांची : एंपावर झारखंड ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को शुक्रवार को ओआरएस का घोल पिलाया। साथ ही उनके बी
रांची : एंपावर झारखंड ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को शुक्रवार को ओआरएस का घोल पिलाया। साथ ही उनके बीच वितरण भी किया। एंपावर झारखंड के अध्यक्ष विक्रम आदित्य जायसवाल ने बताया कि ओआरएस वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। अभियान आगे भी चलेगा। एंपावर झारखंड के सदस्यों ने अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक समेत पूरे मेन रोड में कार्यक्रम चलाया। साथ ही एंपावर झारखंड के अध्यक्ष ने ट्रैफिक डीएसपी दिलीप खलखो के कार्यो की सराहना की। एंपावर झारखंड के राहुल ने कहा कि मिशन स्वस्थ झारखंड के तहत जल्द ट्रैफिक जवानों की लिए स्वस्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल पाटोदिया, अंकित कुमार, सौरभ, मोहित, आदर्श, हर्ष, नदीम, आशीष, फरहा, सिंटू का अहम योगदान रहा।