Move to Jagran APP

चंद्रप्रकाश बने आजसू के वरीय उपाध्यक्ष

रांची : आजसू पार्टी की शनिवार को दिगंबर भवन में संपन्न कार्यसमिति की बैठक में नई केंद्रीय कमेटी की घ

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 01:00 AM (IST)
चंद्रप्रकाश बने आजसू के वरीय उपाध्यक्ष
चंद्रप्रकाश बने आजसू के वरीय उपाध्यक्ष

रांची : आजसू पार्टी की शनिवार को दिगंबर भवन में संपन्न कार्यसमिति की बैठक में नई केंद्रीय कमेटी की घोषणा कर दी गई। पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने नई कमेटी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों से पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। नई कमेटी में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को वरीय उपाध्यक्ष तथा विधायक रामचंद्र सहिस को प्रधान महासचिव बनाया गया है। वहीं, विधायक राजकिशोर महतो व विकास मुंडा समेत नौ को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें कमल किशोर भगत, उमाकात रजक, हसन अंसारी, जोनाथन टुडू, स्वपन सिंह देव, प्रदीप प्रसाद, अजीत महतो, श्याम मुर्मू शामिल हैं।

loksabha election banner

राजेंद्र मेहता, दीपक कुशवाहा, दामोदर मेलर, सागेन हासदा, संतोष महतो, आरपी रंजन, दामोदर महतो को महासचिव, साधुशरण गोप, जयपाल सिंह को संगठन सचिव तथा सतीश व विजय समेत 46 लोगों को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। इनके अलावा अरुण बथवाल को कोषाध्यक्ष तथा नंदू पटेल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने अपनी अनुषंगी ईकाइयों तथा विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी। संजय बसु मल्लिक प्रशिक्षण कमेटी के मुख्य प्रशिक्षक बनाए गए हैं। अनुशासन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारी सुबोध प्रसाद को दी गई है। नजरू ल हसन हाशमी व रफीक अनवर अखिल झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के क्रमश: अध्यक्ष व महासचिव बनाए गए हैं। नीरू शांति भगत को अखिल झारखंड महिला संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष, विनोद भगत को अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा का प्रदेश संयोजक, सुरेश चंद्र अग्रवाल को अखिल झारखंड उद्योग एवं व्यापार संघ का अध्यक्ष, राजदेव उपाध्याय को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में 260 प्रखंडों में 1-16 अप्रैल तक प्रस्तावित कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 53 टीमें गठित की गई हैं।

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.