Move to Jagran APP

झारखंड के भ्रष्ट मुखिया होंगे बर्खास्त : सीएम

झारखंड में अब भ्रष्ट मुखिया की अब खैर नहीं है। आरोप प्रमाणित होने पर ऐसे लोगों को बर्खास्त किया जाएगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 01 Mar 2017 06:04 AM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 06:13 AM (IST)
झारखंड के भ्रष्ट मुखिया होंगे बर्खास्त : सीएम
झारखंड के भ्रष्ट मुखिया होंगे बर्खास्त : सीएम

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में अब भ्रष्ट मुखिया की अब खैर नहीं है। आरोप प्रमाणित होने पर ऐसे लोगों को बर्खास्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी उपायुक्तों से इस बाबत अनुशंसा भेजने का कहा है। मुख्यमंत्री जनसंवाद के तहत सीधी बात कर रहे थे। कोडरमा की एक पंचायत से भ्रष्टाचार की खबरें ज्यादा आ रही हैं। ऐसे लोगों को जेल भेजने और पद से हटाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बैंकों द्वारा ऋण देने में आनाकानी करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो बैंक ऋण नहीं देंगे उन्हें बंद कर दिया जाएगा। हमारा पैसा बाहर जाएगा और यहां के लोग रोजगार ऋण के लिए परेशान होंगे, यह नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने ऋण के लिए घूस मांगने वाले बैंक ऑफ इंडिया नाला के पूर्व मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव अमित खरे को निर्देश दिया।
धनबाद पुलिस की कार्यशैली पर भी मुख्यमंत्री रघुवर दास जमकर बरसे। आशीष हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से नाराज मुख्यमंत्री ने धनबाद के एसएसपी से पूछा कि आपका डीएसपी और थानेदार क्या करता है? छह महीने के बाद भी हत्याकांड के असली मुजरिम पकड़े नहीं गए हैं। कहा कि एक सप्ताह के अंदर मामले का उद्भेदन करें या थानेदार को निलंबित करें।

loksabha election banner

ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि झारखंड में अधिकारी बनना चाहते हैं विराट कोहली!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.