Move to Jagran APP

कौशल विकास से हुनरमंद बनेगा झारखंड : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य को तकनीकी शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानक के स्तर तक पहुंचाने के लिए एक साथ तीन मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जा रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 06:46 AM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 07:04 AM (IST)
कौशल विकास से हुनरमंद बनेगा झारखंड : मुख्यमंत्री
कौशल विकास से हुनरमंद बनेगा झारखंड : मुख्यमंत्री

जेएनएन, रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य को तकनीकी शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानक के स्तर तक पहुंचाने के लिए एक साथ तीन प्रमंडलीय मुख्यालय पलामू, हजारीबाग व दुमका में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान किए गए वादे को आज पूरा किया जा रहा है। अगले दो वर्ष में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और इसी के साथ यहां पढ़ाई भी शुरू कर दी जाएगी। इसकी अगली कड़ी में शीघ्र ही बोकारो, चाईबासा व कोडरमा में मेडिकल कालेज की आधारशिला रखी जाएगी। निर्माण में अड़ंगा डालनेवालों को सीधे जेल भेज दिया जाएगा।

loksabha election banner

 उन्होंने कहा कि सभी प्रमंडलीय मुख्यालयों में फार्मेसी व तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई होगी और राज्य के सभी सदर अस्पताल में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। राज्य को कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से हुनरमंद बनाया जाएगा। सरकार एसएमएस (समता, ममता व समरसता) के जरिए राज्य का विकास करेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को पलामू, हजारीबाग व दुमका में मेडिकल कालेज के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
हजारीबाग में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 1960 में रांची में पहला मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ। उसके बाद जमशेदपुर और धनबाद में एक-एक मेडिकल कॉलेज बने। इसके बाद के 45 वर्षों में इस क्षेत्र में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बना। हमारी सरकार ने अपने दो वर्षो के कार्यकाल में गुरुवार को एक ही दिन तीन-तीन मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर दिया। उन्होंने हजारीबाग में ङ्क्षरग रोड और दो अन्य सड़कों की स्वीकृति की भी घोषणा की।

26 को खुले अधिवेशन में शामिल होंगे पूर्व सीएम

पलामू जिले के सदर प्रखंड के पोखराहा खुर्द में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान खोलने से राज्य से जहां प्रतिभा का पलायन रुकेगा वहीं राज्य से एक बड़ी राशि बाहर नहीं जा सकेगी। स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए राज्य में 328 एंबुलेंस उपलब्ध कराया जा रहा है।
दुमका में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देवघर में एम्स की स्थापना और दुमका में मेडिकल कॉलेज खुलने का बाद संताल परगना में स्वास्थ्य सेवा और बेहतर होगी। इससे 10 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अपरोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर दुमका, पलामू और हजारीबाग में लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से तीन मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी जा रही है। सरकार ने इन कालेजों के निर्माण की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी को सौंपी है। निर्माण की मियाद दो वर्ष तय की गई है।
------------
मील का पत्थर बना मोमेंटम झारखंड
पलामू में मुख्यमंत्री ने विगत दिनों रांची में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मोमेंटम झारखंड को विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया। कहा कि समिट में उम्मीद से अधिक 11 हजार निवेशक पहुंचे। सबसे अधिक कृषि के विकास के साथ फूड प्रोसेङ्क्षसग की योजनाओं पर समझौते किए गए हैं। इसके अलावा सरकार टेक्सटाइल उद्योग के विकास की दिशा में कार्य कर रही है। अगले तीन-चार माह में योजनाएं धरातल पर दिखने लगेंगी। इसका सीधा लाभ गरीबों को होगा।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर।मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास समारोह की समाप्ति के बाद विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्य मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। इसी बीच मुख्यमंत्री को काला झंडा भी दिखाया गया। इसके बाद पुलिस ने छात्र संगठन के नेताओं व सदस्यों पर जमकर लाठियां बरसाईं। इसमें दर्जन भर छात्र नेता घायल हो गए।

 नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष राजीव रंजन देव पांडेय, अभाविप के दुर्गेश सिंह व श्वेतांक गर्ग के अलावा आप्सू के अभिषेक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हैं। आंशिक रूप से घायलों में एनएसयूआइ के एनपीयू प्रभारी अभिषेक तिवारी, अभाविप के ङ्क्षप्रस पांडेय, अभिषेक मालवा, हरिवंश ङ्क्षसह शामिल हैं। घायलावस्था में तत्काल सभी को सदर अस्पताल लाया गया। इधर, विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को पलामू बंद का ऐलान किया है। इसे लेकर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम शहर में मशाल जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मुख्यमंत्री रघुवर दास सत्ता के नशे में चूर हैं। छात्रों पर लाठियां बरसाना बर्बरता की हद है। लगता है कि सरकार सिर्फ लाठी और गोली की भाषा ही जानती है। इसका प्रबल विरोध होगा। सरकार के क्रियाकलाप से आक्रोश पनप रहा है- हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष।

हमारी शांति छीनना चाहती भाजपा : हेमंत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.