आज भर ही मोहलत, कल से जुर्माना नहीं, कोर्ट जाएं
रांची : अब बिना हेलमेट ही नहीं, यातायात संबंधित किसी भी नियम को तोड़े तो पुलिस जुर्माना नहीं वसूलने व
रांची : अब बिना हेलमेट ही नहीं, यातायात संबंधित किसी भी नियम को तोड़े तो पुलिस जुर्माना नहीं वसूलने वाली है, सीधे कोर्ट भेजेगी। सोमवार तक तो राहत है, लेकिन मंगलवार से पुलिस इसे सख्ती से लागू कराएगी। यातायात पुलिस ने इसकी तैयारियां कर ली है।
क्या होने जा रही है नई व्यवस्था
- बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर पुलिस अब बिना जुर्माना लिए न्यायालय में मामले को भेजेगी। ऐसे नियम तोड़ने वाले न्यायालय से जमानत लेंगे।
- मोटरसाइकिल पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया जाएगा। महिला हो या पुरुष, तीन सवारी बैठाने की अनुमति नहीं होगी।
- काला शीशा के खिलाफ भी अभियान चलेगा। जिन्हें काला शीशा लगाकर कार या अन्य वाहन चलाते पकड़ा जाएगा, उन्हें न्यायालय से गाड़ी छुड़ानी होगी।
- बिना लाइसेंस वालों से भी पुलिस सख्ती बरतेगी। उनके अभिभावकों को न्यायालय में खड़ा करवाया जाएगा।