सीएम से मिले प्रकाश झा
रांची : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। प्रकाश झ
By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 01:00 AM (IST)
रांची : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। प्रकाश झा डायन कुप्रथा पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री का फिल्मांकन झारखंड में कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें झारखंड में फिल्म की शूटिंग करने का प्रस्ताव दिया। दोनों ने राज्य फिल्म नीति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें