Move to Jagran APP

पाठकों के लिए प्रेमचंद आज भी खास

रांची : एनआइबीएम के सहयोग से वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक परिसर में लगे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में सोम

By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 09:43 PM (IST)
पाठकों के लिए प्रेमचंद आज भी खास
पाठकों के लिए प्रेमचंद आज भी खास

रांची : एनआइबीएम के सहयोग से वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक परिसर में लगे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में सोमवार को पुस्तक प्रेमियों की भीड़ रही। मेले में अनेक कालजयी किताबें बिक रही हैं। प्रेमचंद का पूरा साहित्य है। वह आज भी पाठकों के लिए खास बने हुए हैं। गोदान, गबन जैसे उपन्यास और उनकी कहानियों के संग्रह आज भी पसंद किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

आशीष रंजन दीक्षित ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश निश्शुल्क है। यहां मिनी लैब भी है। दो लाख रुपये में। केमेस्ट्री, बायो, फिजिक्स की अनेक पुस्तकें। खेल-खेल में उलझे सवालों को सुलझाने का तरीका भी।

धार्मिक किताबें भी

मेले में धर्म में रुचि रखने वालों के लिए भी कई स्टॉल हैं। यहां पर योगदा सत्संग का पूरा साहित्य मौजूद है। यहां उसका स्टॉल लगा हुआ है। श्रीश्री रविशंकर का भी साहित्य और प्रोडक्ट यहां मिल रहा है। ओशो साहित्य के अलावा यहां प्रवचन को भी पेन ड्राइव में ले सकते हैं। ओशो की किताबें यहां खूब बिक रही हैं। उनके कैसेट की मांग भी खूब है। इस्लामिक साहित्य भी है।

सस्ता साहित्य भी

यहां सस्ता साहित्य मंडल का भी स्टॉल लगा है। सस्ती किताबें। 1925 में इसकी स्थापना की गई थी। यहां पर रामवृक्ष बेनीपुरी की 'मील के पत्थर' किताब है, जिसमें हजारीबाग जेल के रोचक किस्से हैं। इसमें कई हृदयस्पर्शी रेखाचित्र और संस्मरण हैं। रमेशचंद्र शाह की 'देहरी की बात' भी पढ़ने योग्य है।

टाकीज-सिनेमा का सफर

राजकमल के स्टाल पर सिनेमा से जुड़ी किताबें भी हैं। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल से चुने हुए संवाद को पुस्तक की शक्ल दी गई है। नाम है 'टाकीज-सिनेमा का सफर'। अजय ब्रह्मात्मज और मयंक शेखर ने 11 महत्वपूर्ण सिनेमा निर्देशकों से बातचीत की है। यहीं पर विकास पर सवाल उठाते हुए पृथ्वी मंथन को भी देख सकते हैं। यह किताब वैश्रि्वक भारत बनने की कहानी को रोचक ढंग से बयान करती है।

संध्या कवयित्री सम्मेलन का आयोजन

मेले में संध्या कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। रश्मि शर्मा, सारिका भूषण, शिल्पी कुमारी, मुक्ति शाहदेव, कविता, संध्या चौधरी, सीमा चंद्रिका तिवारी आदि ने काव्य पाठ किया। मेले में उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने भी भ्रमण किया। मंगलवार को संध्या चार बजे शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.