पुलिस अफसरों को प्रशस्ति पत्र
रांची : प्रदेश के चार आइपीएस अधिकारियों को डीजीपी डीके पांडेय ने प्रशस्ति पत्र दिया है। इनमें सीआइडी
By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 12:59 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 12:59 AM (IST)
रांची : प्रदेश के चार आइपीएस अधिकारियों को डीजीपी डीके पांडेय ने प्रशस्ति पत्र दिया है। इनमें सीआइडी के एडीजीपी अजय कुमार सिंह, आइजी संपत मीणा, रांची रेंज डीआइजी होमकर अमोल वीणुकांत और सीआइडी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं। पिछले वर्ष सात से नौ सितंबर तक रांची स्थित झारखंड के न्यायिक अकादमी में वर्कशॉप आयोजित किया गया था। इसमें झारखंड पुलिस के कार्यो की सराहना राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने की थी। उक्त आयोजन में इन अधिकारियों ने महती भूमिका निभाई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें