Move to Jagran APP

विधायक मुर्मू को श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही स्थगित

मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत सभी दलों के विधायक ने डा. अनिल मुर्मू को याद किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 06:58 AM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 07:07 AM (IST)
विधायक मुर्मू को श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही स्थगित
विधायक मुर्मू को श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही स्थगित

राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा में बुधवार को लिट्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक डा. अनिल मुर्मू को सदस्यों ने याद किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर दिनेश उरांव ने लिट्टीपाड़ा के विधायक डा. अनिल मुर्मू के निधन की औपचारिक सूचना सदन को दी। इस मौके पर शोक प्रकाश का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत सभी दलों के विधायक ने डा. अनिल मुर्मू को याद किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोपहर करीब बारह बजे के करीब मुर्मू का पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर में लाया गया। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

इस मौके पर स्पीकर दिनेश उरांव, मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता विपक्ष हेमंत सोरेन, सभी मंत्री, विधायक और मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजीपी डीके पांडेय समेत राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

अनिल मुर्मू हमेशा याद आएंगे। वे जुझारू नेता थे। अलग राज्य के आंदोलन के दौरान वे जेल भी गए थे। उनके निधन से झारखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है- दिनेश उरांव, स्पीकर।
---------
दुख की बात है कि राज्य का उभरता हुआ नेता चला गया। वे झारखंड के डाक्टर थे। जनता से जुड़े मुद्दे पर हमेशा मुखर थे। उनकी कमी को जल्द पूरा नहीं किया जा सकता है- रघुवर दास, मुख्यमंत्री।
--------
आज रांगा में होगी विधायक डॉ.अनिल की अंत्येष्टि
दुमका : झामुमो के लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ.अनिल मुर्मू का पार्थिव शरीर दुमका के गोपीकांदर प्रखंड के रांगा गांव लाया जाएगा जहां परिजन निर्धारित समय के अनुसार उनका पारंपरिक रीति से गुरुवार को अंतिम संस्कार करेंगे। इस मौके पर मंत्री डॉ.लुइस मरांडी भी मौजूद रहेंगी। बड़े भाई रामेश्वर मुर्मू ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे खुद की जमीन पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार रात भर शव अंतिम दर्शन के लिए घर में ही रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.