दीनदयाल शताब्दी कार्यक्रम की कमान प्रदीप वर्मा को
रांची : प्रदेश भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत संचालित होने वाले कार्
रांची : प्रदेश भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत संचालित होने वाले कार्यक्रमों की कमान प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा को सौंपी है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की अध्यक्षता में हुई शताब्दी समारोह समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह में रांची में दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह होगा। जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, सरकार के मंत्री एवं विधायक और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय नेता भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। प्रदेश समिति द्वारा जिलों में भी कार्यक्रम के संदर्भ में समिति गठित करने और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव, दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, बिरंची नारायण, बालमुकुंद सहाय, ब्रजमोहन राम एवं मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे।