फ्रांस राज्य में निवेश को इच्छुक : मुख्यमंत्री
फ्रांस झारखंड के विकास में साझेदारी को तैयार है। मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात के दौरान फ्रांस के काउंसुल जनरल (कोलकाता) दामियां सियेद ने इस बाबत इच्छा प्रकट की।
राज्य ब्यूरो, रांची। फ्रांस झारखंड के विकास में साझेदारी को तैयार है। मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात के दौरान फ्रांस के काउंसुल जनरल (कोलकाता) दामियां सियेद ने इस बाबत इच्छा प्रकट की। उन्होंने निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि सोलर, गैर पारंपरिक व पारंपरिक ऊर्जा के साथ ही फ्रांस की कंपनियां स्मार्ट सिटी, वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर मैनेजमेंट, ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में निवेश की इच्छुक हैं। इन क्षेत्रों में कंपनियों के पास काम करने का अच्छा अनुभव है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, उद्योग सचिव सुनील कुमार बर्णवाल भी उपस्थित थे। फ्रांस के काउंसुल जेनरल ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय से भी शिष्टाचार भेंट की।