सड़क दुर्घटना में युवक घायल
डकरा : खलारी-बीजुपाड़ा मुख्य मार्ग पर चोड़ा के निकट शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में सड़क निर्माण कार्य में
डकरा : खलारी-बीजुपाड़ा मुख्य मार्ग पर चोड़ा के निकट शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में सड़क निर्माण कार्य में लगा युवक लखन उराव (18) घायल हो गया। घटना शाम 5:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार काम के दौरान वह अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया। घटना में उसका दाहिना पैर चोटिल हो गया है। घटना के लगभग आधे घंटे बाद राहगिरों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं काम कर रही कंपनी के पास बोलेरो होने के बावजूद किसी कर्मी ने उसकी मदद नहीं की। बताया कि धूल के कारण वह ट्रक को नहीं देख पाया।
--------------
ग्रामसभा में योजनाओं पर चर्चा
डकरा : चामा पंचायत में शनिवार को विशेष ग्रामसभा मुखिया अनिता ईभा मुंडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें तीन वर्षीय विशेष योजना बनाओ, विकास अपनाओं को लेकर चर्चा हुई। मौके पर पथ निर्माण पीसीसी ग्रेड़ वन, इंदिरा अवास, कुआं सहित कई योजनाओं का चयन किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, उप प्रमुख चंदन साहू, पंचायत समिति सदस्य बुधराम उराव, वार्ड सदस्य नारायण मुंडा, झालो देवी, मनोज साहू रामवृक्ष गंझू, ममता देवी, पंचायत स्वयंसेवक, भुनेश्वर उराव, राहुल उराव, महेंद्र उराव, शमशेर अहमद, सूरजदेव मुंडा, राजकुमार, पंचायत सचिव महली कुजूर, राजगार सेवक विश्वनाथ उराव सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।