Move to Jagran APP

निगम से यूसी केस-85 की फाइल गुम

रांची : नगर निगम कार्यालय से यूसी केस-85 की फाइल गुम हो गई है। बच्ची देवी की इस फाइल को ढूंढने का प्

By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 01:47 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 01:47 AM (IST)
निगम से यूसी केस-85 की फाइल गुम

रांची : नगर निगम कार्यालय से यूसी केस-85 की फाइल गुम हो गई है। बच्ची देवी की इस फाइल को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन नहंी मिल रही है।

loksabha election banner

वार्ड 6 के पार्षद अशोक खलखो ने बताया कि नाली को कब्जा कर निर्माण कार्य को हटाने का आदेश नगर आयुक्त प्रशांत कुमार के स्तर से हो गया है, लेकिन अब फाइल ही नहीं मिल रही है। नगर आयुक्त से तीन-चार बार शिकायत की गई, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्षद ने फाइल को नगर निवेशन शाखा, अभियंत्रण शाखा व गोपनीय शाखा में भी ढूंढा, लेकिन नहीं मिली।

लाभुकों को मिला शौचालय का स्वीकृति पत्र

रांची : निगम की वार्ड संख्या 6 में रविवार को शिविर लगाया गया। यहां 56 लाभुकों में शौचालय के स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। मौके पर सिटी मैनेजर शशि प्रकाश, खुशनुमा, संजय, संगीता, आभा आदि थीं। पार्षद अशोक खलखो ने कहा कि 2015 में शौचालय के 313 लाभुकों का चयन हुआ था। इनमें 161 लाभुकों को शौचालय की राशि मिल पाई है। शेष 172 लाभुक प्रतिदिन तगादा करने घर पर आ जाते हैं। उन्होंने सिटी मैनेजर शशि प्रकाश से कहा कि लाभुक निगम की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। पार्षद ने सिटी मैनेजर शशि प्रकाश को नगर आयुक्त नाम से पत्र सौंपा है। इसमें भुगतान नहीं पानेवाले लाभुकों की सूची है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.