47 ट्रैक्टर्स की नीलामी का टेंडर
रांची : नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने रविवार को ट्रैक्टर्स की नीलामी के लिए टेंडर निकाला है। इसमें
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 01:47 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 01:47 AM (IST)
रांची : नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने रविवार को ट्रैक्टर्स की नीलामी के लिए टेंडर निकाला है। इसमें 1999 से 2007 तक के मॉडल के ट्रैक्टर की नीलामी होगी। नीलाम होनेवाले ट्रैक्टर्स में महेंद्रा ट्रैक्टर 9, सोनालिका ट्रैक्टर 31, एस्कोर्ट ट्रैक्टर 1 व अन्य ट्रैक्टर 7 शामिल हैं। टेंडर डालने की अंतिम तिथि 6 सितंबर निर्धारित है। टेंडर 7 सितंबर को खुलेगा। टेंडर के माध्यम से चयनित लोग 15 सितंबर तक वाहनों को प्राप्त कर सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें