Move to Jagran APP

कुशल शिक्षा प्रबंधन से सुधरेगी स्थिति

रांची : देश में कुशल शिक्षा प्रबंधन से ही स्थिति सुधर सकती है। यह बात शुक्रवार को रांची विवि के आर्य

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 01:40 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 01:40 AM (IST)
कुशल शिक्षा प्रबंधन से सुधरेगी स्थिति

रांची : देश में कुशल शिक्षा प्रबंधन से ही स्थिति सुधर सकती है। यह बात शुक्रवार को रांची विवि के आर्यभट्ट सभागार में एआइएमएस के 28वें वार्षिक मैनेजमेंट एजुकेशन फाउडेंशन 2016 के कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कही। वह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि देश के विकास में बेहतर शिक्षा प्रबंधन ही रीढ़ है। शिक्षित देशों के लिए विकास की राह तय करना आसान हो जाता है। शिक्षा का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। वहीं सेमिनार में राज्यपाल ने एआईएमएस पुस्तिका का भी लोकार्पण किया। राज्यपाल द्वारा रविजी मथाई नेशनल फेलोशिप अवार्ड डॉ. तपन कुमार चांद और मो. मसूद अहमद को दिया गया। दोनों की उपलब्धियों पर एक टेलीफिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एआइएमएस के अध्यक्ष डॉ. एनएन भगत ने किया। वहीं रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बहुत महत्व है। सेमिनार में नीदरलैंड से आए प्रोफेसर मोहन कुमार गौतम ने कहा कि भारत में शिक्षा का स्तर ऊंचा करने की जरूरत है। यहां पर शिक्षा में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। इसके अलावा प्रो. एनके ओझा, डॉ. टीके चांद प्रो.जे फिलिप्स आदि अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। सेमिनार का प्रारंभ राष्ट्रगीत से हुआ। इसके बाद संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागतगान प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रमेश कुमार शर्मा ने किया। सेमिनार का समापन राष्ट्रगीत से हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.