Move to Jagran APP

बारिश भरपूर, फिर भी धान का लक्ष्य दूर

झमाझम बारिश के बावजूद राज्य में धान की खेती उत्साहित नहीं कर रही। अभी जुलाई के अंत में भी पूरे राज्य में महज 621 हजार हेक्टेयर में ही धान की बुआई की जा सकी है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 31 Jul 2016 05:34 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2016 05:49 AM (IST)
बारिश भरपूर, फिर भी धान का लक्ष्य दूर

आनंद मिश्र, रांची। झमाझम बारिश के बावजूद राज्य में धान की खेती उत्साहित नहीं कर रही। अभी जुलाई के अंत में भी पूरे राज्य में महज 621 हजार हेक्टेयर में ही धान की बुआई की जा सकी है। यह लक्ष्य 1767 हजार हेक्टेयर का महज 35 फीसद है। इसके विपरीत मक्का, दलहन और तेलहन की खेती बेहतर स्थिति में है। कृषि विभाग की रिपोर्ट यह तमाम खुलासे कर रही है।

loksabha election banner

जून की बारिश की भरपाई जुलाई में हो जाने के बावजूद धान की खेती पूरी तरह से उबर नहीं सकी है। 29 जुलाई तक राज्य में 280.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जो इस महीने होने वाली औसत वर्षा 319.4 के 87 फीसद से अधिक है। राज्य की मुख्य फसल धान की स्थिति पलामू प्रमंडल में हमेशा की तरह सबसे खराब है। यहां महज 15.10 प्रतिशत ही लक्ष्य हासिल किया जा सका है। इस प्रमंडल में सामान्य से अधिक वर्षा (356 मिमी) होने के बावजूद धान की खेती कम हो पाना चिंताजनक है। यहां गढ़वा, पलामू और लातेहार जिले में क्रमश: 6.5 हजार हेक्टेयर (12.04 प्रतिशत), 4.36 हजार हेक्टेयर (9.28 प्रतिशत) और 8.30 हजार हेक्टेयर (32 प्रतिशत) में ही खेती हो सकी है।

उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल में भी कमोबेश कुछ ऐसी ही स्थिति रही है। इस प्रमंडल के सात जिलों में निर्धारित लक्ष्य का महज 16 प्रतिशत भूमि में बुआई हो सकी है। अन्य प्रमंडलों में धान की फसल का आंकड़ा 35 से 44 फीसद के बीच रहा। धान के विपरीत मक्का, दलहन और तेलहन की स्थिति बेहतर रही है। 257.61 हजार हेक्टेयर में मक्का और 290.01 हजार हेक्टेयर में दलहन की खेती हो चुकी है। वहीं, तेलहन का कवरेज एरिया 28.51 हजार हेक्टेयर रहा है।

जटाशंकर सिंह, कृषि निदेशक ने कहा कि जून में हुई बारिश का कुछ प्रभाव धान की खेती पर पड़ा है। हालांकि मौजूदा स्थिति को खराब नहीं कहा जा सकता। राज्य में धान की खेती का 15 अगस्त तक की जाती है। हमें विश्वास है कि फाइनल आंकड़े लक्ष्य के करीब होंगे।

खेती की स्थिति

फसल लक्ष्य आच्छादन प्रतिशत

धान 1767 621.31 35.16

मक्का 310 257.62 83.09

दलहन 591 290.01 49.97

तेलहन 56.21 28.51 50.72

नोट : लक्ष्य व आच्छादन के आंकड़े हजार हेक्टेयर में हैं।

प्रमंडलवार वर्षा की स्थिति (मिमी में)

प्रमंडल सामान्य बारिश 29 जुलाई तक हुई बारिश प्रतिशत

दक्षिणी छोटानागपुर 340.9 343.0 100.61

पलामू प्रमंडल 356.6 364.1 100.90

कोल्हान प्रमंडल 280.9 248.9 85.88

उत्तरी छोटानागपुर 311.1 226.5 72.80

संताल 308.8 268.2 86.85

कुल 319.4 280.3 87.76

नोट : वर्षा के आंकड़े 29 जुलाई तक के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.