Move to Jagran APP

निर्वाचन आयोग ने झारखंड में भाजपा विधायकों की संख्या बताई 43

झारखंड विधानसभा में भाजपा और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) में विधायकों की संख्या को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है।

By kishor joshiEdited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 12:04 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 01:02 AM (IST)
निर्वाचन आयोग ने झारखंड में भाजपा विधायकों की संख्या बताई 43

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) में विधायकों की संख्या को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने चतुर्थ झारखंड विधानसभा में विभिन्न दलों की दलगत स्थिति का ब्योरा देते हुए भाजपा के विधायकों की संख्या 43 बताई है।

loksabha election banner

यदि विधानसभा अध्यक्ष को भी भाजपा विधायकों में ही शुमार किया जाए तो यह संख्या 44 पहुंच जाती है। वहीं, झाविमो विधायकों की संख्या दो बताई गई है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में आयोग ने यह जानकारी दी है।

पढ़ें- पीएम के जाली हस्ताक्षर करने का आरोपी गिरफ्तार

सूचना के अधिकार के तहत अजय कुमार ने निर्वाचन आयोग से दलगत स्थिति की जानकारी मांगी थी। आयोग के अवर सचिव राहुल शर्मा के हवाले से अजय कुमार को यह जानकारी मुहैया कराई गई है। दलगत स्थिति के आंकड़ों को आयोग के सेक्शन ऑफिसर संतोष कुमार ने सत्यापित किया है।

मजे की बात यह है कि इन्हीं संतोष कुमार के हवाले से 26 मई को सत्यापित प्रति में भाजपा विधायकों की संख्या 37 बताई गई थी, जबकि झाविमो के विधायक आठ बताए गए थे। कुल मिलाकर मामला अब पेचीदा होता नजर आ रहा है। आयोग के हालिया आंकड़े झाविमो के पक्ष में जाते नजर नहीं आते हैं। हालांकि दलबदल के मामले को लेकर झारखंड विधानसभा में सुनवाई अभी चल रही है। हाई कोर्ट में भी मामला लंबित है।

पढ़ें- स्टार्टअप के लिए झारखंड में आदर्श माहौल : सीएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.