Move to Jagran APP

डिजिटल साक्षर बनेगा झारखंड : सीएम

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डिजिटल इंडिया के तहत डिजिटल झारखंड कार्यक्रम सफल बनाने की घोषणा की

By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 01:07 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 01:07 AM (IST)
डिजिटल साक्षर बनेगा झारखंड : सीएम

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डिजिटल इंडिया के तहत डिजिटल झारखंड कार्यक्रम सफल बनाने की घोषणा की है। सरकार झारखंड को डिजिटल साक्षर बनाना चाह रही है। मोबाइल गवर्नेस के माध्यम से कई काम किये जा रहे हैं। आइटी पार्क, आइटी सिटी, ट्रिपल आइटी और एसटीपीआइ के निर्माण का काम चल रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। राज्य में 154 नागरिक सुविधाएं आइटी के माध्यम से दी जा रही हैं, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। इस बात की जानकारी अंतिम आदमी तक पहुंचाने की जरूरत है। योजना को सफल बनाने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को डिजिटल इंडिया आउटरिच अभियान के प्रचार वाहन रवाना करने के बाद पत्रकारों से ये बातें कही।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया आउटरिच अभियान 14 राज्यों में चल रहा है, जिसमें झारखंड भी शामिल है। प्रचार वाहन 24 जिलों में जाएगा। प्रत्येक जिले में 20 दिन इस वाहन से प्रचार करने की योजना है। प्रचार गाड़ी में ऑडियो विजुअल सुविधा के अलावा इंटरनेट की व्यवस्था है। जागरूकता अभियान के दौरान कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाना है। यह अभियान मार्च 2017 तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अभियान के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव सह आइटी सचिव सुनील वर्णवाल, निदेशक आइटी यूपी शाह आदि भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.