Move to Jagran APP

मनरेगा डोभा बनाने में रांची नंबर वन, सिमडेगा दूसरे स्थान पर

रांची : मनरेगा के तहत 100.1 फीसद डोभा निर्माण कर रांची जिला अव्वल रहा। इससे इतर मनरेगा केकार्यो में

By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 01:06 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 01:06 AM (IST)
मनरेगा डोभा बनाने में रांची नंबर वन, सिमडेगा दूसरे स्थान पर

रांची : मनरेगा के तहत 100.1 फीसद डोभा निर्माण कर रांची जिला अव्वल रहा। इससे इतर मनरेगा केकार्यो में सुस्त प्रदर्शन के लिए ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न कार्यशालाओं, बैठकों तथा कई मौकों पर विभागीय मंत्री और सचिव की फटकार सुन चुके सिमडेगा जिला प्रशासन ने इस मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है। आंकड़ों की बात करें तो डोभा निर्माण की कुल 2,427 योजनाओं में से 2,414 (99.1 फीसद) योजनाएं सिमडेगा के गांवों में मूर्त रूप ले सकीं।

loksabha election banner

पूरे राज्य में 15 जून तक डोभा निर्माण की तय आखिरी तिथि को केंद्र में रख कुल 1,47,225 योजनाओं को धरातल पर उतारने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया। इनमें से 1,81,636 योजनाएं स्वीकृत हुई, जिनमें से 1,18,916 योजनाओं पर काम शुरू हुआ। इन योजनाओं के विरुद्ध अंतिम रूप से कुल 1,03,475 योजनाएं मूर्त रूप ले सकीं। मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी के अनुसार ये आंकड़े 24 जून तक के हैं, इनमें वृद्धि संभावित है।

जिला लक्ष्य ली गई धरातल

योजनाएं पर उतरी

सिमडेगा 2255 2437 2414

लोहरदगा 1775 1977 1766

गिरिडीह 10000 10959 9313

गढ़वा 4460 5424 4128

बोकारो 3450 3415 2987

लातेहार 3850 3827 3317

धनबाद 6195 6115 5198

चतरा 7365 7481 6073

रामगढ़ 1745 1572 1398

प. सिंहभूम 8480 2041 6546

रांची 6595 5036 5039

जामताड़ा 5365 4850 4093

सरायकेलां 5740 5778 4230

-खरसावा

गुमला 4760 4986 3456

देवघर 10000 7350 6581

कोडरमा 2885 2275 1894

खूंटी 3800 2876 2417

पाकुड़ 6225 4845 3938

दुमका 10000 8375 6145

पलामू 9685 7484 5888

हजारीबाग 6685 4350 4016

गोड्डा 8210 6373 4787

पूर्वी सिंहभूम 8560 5213 4543

साहिबगंज 9140 3877 3308

(नोट : आंकड़े ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी 24 जून की रिपोर्ट पर आधारित)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.