राजनाथ को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर
रांची : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को चार्टर्ड विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अपराह्न
रांची : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को चार्टर्ड विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अपराह्न चार बजे पहुंचे। एयरपोर्ट परिसर में उनको जैप वन द्वारा बैंड की धुन पर गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया। उनके आगमन के पूर्व चौकसी कड़ी कर दी गई थी। अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। उनके स्वागत के लिए मुख्य स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद रवींद्र राय, रामटहल चौधरी, महेश पोद्दार के अलावा दीपक प्रकाश, सीमा शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे। मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एनएन पांडेय, रांची उपायुक्त, एसएसपी, एसपी आदि ने भी उनका स्वागत किया। गृह मंत्री के आगमन को लेकर एनएसजी की टीम भी साथ में थी।
हवाई अड्डे से राजनाथ सिंह का काफिला कड़ी सुरक्षा में हरमू के लिए रवाना हुआ। इसमें कई सुरक्षा दस्ते के वाहन व एंबुलेंस भी शामिल थे। परिसर से कई निजी वाहनों को अवैध पार्किंग के कारण क्रेन से उठाकर ले जाया गया।